इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वावधान में गुरुवार को प्रदर्शनी कैंप में नशा निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 20 से अधिक स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने जागरूकता का संदेश देते नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। साथ ही जागरूकता प्रदर्शित करते पोस्टर बनाए। सभी प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अमृषा पटेल ने अतिथियों का रोली टीका लगाकर स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तीन वर्षीय विलक्षण नामक बच्चे की नशे पर बिना झिझके ऐसा संबोधन किया कि अतिथियों ने बच्चे को उठकर शाबाशी दी। उपस्थित लोगों ने बच्चे के साथ फोटोग्राफ लेना नहीं भूले।
अन्य विद्यालयों में गुरुकुल एकेडमी, सेविन हिल्स स्कूल, विहान आवासीय बालिका विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरबिया टोला व अखिल भारतीय कुर्मी महासभा समेत आदि विद्यालयों के बच्चों ने नशा के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करते नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। भाषण दिए व पोस्टर बनाए।

कार्यक्रम में नशा निवारण पर करीब 25 साल से काम कर रहे दामोदर बाथम का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
खेल अधिकारी दुबई मुकेश कुमार ने यूं तो अपना पूरा संबोधन अंग्रेजी में दिया, लेकिन बीच, बीच में हिंदी में संबोधन किया। जोर देकर कहा कि नशे से बचने के लिए शिक्षित होना व दृढ़ निश्चयी होना बहुत जरूरी है। अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों का पालन पोषण ठीक से करें, जिससे वह गलत रास्ते पर जाने से बचें। किशोरावस्था में ही बच्चे नशे की गिरफ्त में आते हैं। लिहाजा उन्हें गलत लोगों की कुसंगति से बचाएं

मुख्य अतिथि पंचायत राज महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्यामपाल ने कहा कि शराब के बदले इंसान सब कुछ बेच देता है। इसलिए इस नशे से हमें समाज को बचाना चाहिए।विशिष्ट अतिथि उपासना राजपूत ने भी अपने उद्बोधन में जागरूकता का सन्देश दिया।
भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान डॉ श्री कांत ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की नियमित आदतों का परीक्षण करते रहें। बच्चों को मीठी सुपारी और चबाने वाली चीजों से मना करें।

डॉ नमिता तिवारी ने नशा करने के कई कारण जैविक, पर्यावरण, समाज में स्थान न मिलना, अशिक्षा बताएं। प्रधानाध्यापिका शिखा पाल ने कहा कि नशा मुक्त समाज की रचना तभी होगी जब इसे जनांदोलन के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम को डॉ ज्योति वर्मा, प्रेस क्लब जसवंत नगर के अध्यक्ष प्रेम किशोर शाक्य आदि ने संबोधन किया।
संचालन जागृति वर्मा ने किया।व्यवस्थापक उज्जवल पटेल, कार्यक्रम में मनोरमा वर्मा,प्रिया वर्मा एडवोकेट, आंचल वर्मा,मुकेश बाबू आदि लोग उपस्थित रहे। संयोजक गुलशन कुमार, सह संयोजक मुनिराज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
