लखना में 5 वर्षीय बालक के लापता होने से मचा हड़कंप-जांच में पता चला उसकी स्टाफ नर्स मां अपने साथ आगरा ले गई

Share This

बकेवर:- कस्बा लखना स्थित मुहाल आदर्शनगर में अपने बाबा दादी के साथ रह रहे 5 वर्षीय बालक को एक 30 वर्षीय महिला के आटा चक्की पर आने के बाद हुआ लापता,बकेवर प्रभारी निरीक्षक के मौके पर जांच करने के दौरान ही पता लगा कि उसकी स्टाफ नर्स मां ही उसे अपने साथ आगरा ले गयी। कस्बा में इस खबर के फैलते ही हडकम्प मचा रहा।

पूर्व में भी इसी मुहल्ले से एक बालक लापता हुआ था जिसका शव यमुना नदी किनारे मिला था। इसके चलते लोग डरे सहमें हुए हैं।इस सम्बंध में मुहाल आदर्श नगर बकेवर रोड लखना निवासी राजकुमार प्रजापति पुत्र स्वं शिवनारायण (चक्की बाले) ने बताया कि उनके पुत्र भूपेन्द्र की शादी सैफई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम उझियानी निवासी चित्ररेखा के साथ हुई थी जिसके एक बेटा इशान्त व एक पुत्री है।

लेकिन पति से व ससुरालीजनों से विवाद होने के वाद वह कानून का सहारा लेकर न्यायालय में तलाक का मामला दाखिल कर दिया। लेकिन नाती इशान्त अपने दादा दादी के साथ रहता था। बहू चित्ररेखा आगरा में शहरी स्वास्थ्य केन्द्र रकाबगंज नार्थ छिपी टोला में संविदा पर स्टाफ नर्स है।

वहीं इस बालक के लापता होने की खबर तब फैली जब शनिवार को करीब 2.30 बजे अचानक एक महिला चक्की पर आई और मुझसे आटा के बारे में पूंछा और इसी दौरान उसके नाती इशान्त को अपने साथ ले गयी।

नाती के गायब होने के बाद खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला तो उसके पुत्र भूपेन्द्र प्रजापति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा को इसकी सूचना मोबाइल पर दी। इसके बाद बकेवर प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी मय पुलिस फोर्स के मौके पर आ गये और सीसी कैमरे व परिजनों व आसपडोस के लोगों से पूंछतांछ करने लगे तभी करीब दो घंटे बाद जानकारी मिली कि इशान्त को उसकी मां चित्ररेखा ने अपनी सहेली को चक्की पर भेजकर उसे साथ आगरा चली गयी तब कहीं पुलिस व परिजनों के द्वारा राहत की सांस ली।

वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने मां के साथ लखना आये युवक से बातचीत करके आगरा पहुंचकर पुलिस थाने में जाकर विडियो बनाकर भेजने को कहा साथ ही बकेवर थाने से भी एक टीम को आगरा बालक को मां के पास होने की सही जानकारी एकत्रित करने के लिए भेज रहे हैं। इसके लिए टीम को रबाना कर रहे हैं। इस खबर से कस्बा में लोगों में हडकम्प मचा रहा।

विदित हो कि इसी मुहल्ले से कुछ वर्षों पूर्व एक स्टेशनरी बिक्रेता अवनीश दुबे के 11 वर्षीय पुत्र शौर्य भी अचानक घर के बाहर खेलते खेलते लापता हो गया था। दो दिन बाद उसका शव लवेदी क्षेत्र के हमीरपुरा मंदिर के पास यमुना नदी किनारे क्षति विक्षिप्त पड़ा मिला था लेकिन उसके आरोपी आज तक पुलिस को नहीं मिल पाये।

मामला आज भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। आज हुई इस घटना के बाद से स्थानीय लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे। लेकिन जब मां के ले जाने की जानकारी मिली तब कहीं राहत की सांस ली।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...