गृहमंत्री  की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग

Share This

चकरनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को तहसील पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रियंका बौद्ध के नेतृत्व में युवा नारी शक्ति और भिक्षु संघ के सदस्यों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी ब्रह्मानंद कठेरिया को सौंपते हुए गृहमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इससे देशभर के दलितों, पिछड़ों और संविधान में आस्था रखने वाले नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए और उन्हें तत्काल उनके पद से हटाया जाना चाहिए।

प्रियंका बौद्ध ने कहा, “डॉ. आंबेडकर केवल दलितों के नहीं, बल्कि पूरे देश के आदर्श हैं। उनकी गरिमा पर कोई भी टिप्पणी न केवल संविधान का, बल्कि लोकतंत्र का भी अपमान है।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गृहमंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपने के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के बाद युवा नारी शक्ति और भिक्षु संघ के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी