हजारी महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के साथ वाहन स्टेंड संचालक ने की मारपीट दो घायल

Share This

ताखा इटावा। हजारी महादेव मंदिर पर कांवड़ लेकर आये दो श्रृद्धालुओं के साथ स्टेंड संचालक ने कर दी  मारपीट। जिसमें बीच बचाव करने गये एक दर्जन लोगों के साथ भी मारपीट की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संचालक पर मामला दर्ज कर दिया।

मामला सरसई नावर के हजारी महादेव मंदिर पर चौथे सोमवार को ऊसराहार थाना क्षेत्र के मोहरी गांव निवासी रनवीर सिंह व अनिल कुमार कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे जहां उनके साथ वालों ने स्टेंड के सामने बाइक खडी कर दी जब कांवड़ चढाकर बापस बाइक के पास लौटे तो स्टेंड संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों कांवड़ियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये बीच बचाव करने गये गांव के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरसई नावर भेजा गया जहां उनका उपचार किया गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर गोविंद व ओपेंद्र के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है दोनों आरोपियों पर कार्यवाही की जायेगी।

घायलों ने सीएचसी स्टाफ पर रिपोर्ट बनाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे का लगाया आरोप

इलाज के लिए कांवडिये सीएचसी सरसई नावर पहुंचे तो वहां इलाज के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी ने रुपये मांगे जिसपर घायल रनवीर सिंह के भतीजे श्याम कुमार जिसकी वह वीडियो बनाने लगा तो स्वास्थ्य कर्मी ने उसका फोने छीन लिया, श्याम कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां पर डीआरए विवेक कुमार ने रिपोर्ट सही बनाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे जिसकी वह वीडियो बनाने लगा तो उसने फोन छीन लिया, इस संबंध में डीआरए विवेक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रुपये की कोई मांग नहीं की वीडियो बनाने पर फोन लिया गया जो बाद में बापस कर दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी