तहसील ताखा के सभागार में पदाभिहित अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

Share This

बीईओ बीरेंद्र सिंह पटेल भी रहे उपस्थित

ऊसराहार- तहसील ताखा के सभागार में विधान सभा क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में पदाभिहित अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा  निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य को जनसामान्य के लिए निशुल्क निरीक्षण कराने एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने हेतु बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारी 9 अक्टूबर तक बूथ पर उपस्थित रहेंगे। एसडीएम देवेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें पदाभिहित अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम ने सभी पदाभिहित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में पदाभिहित अधिकारी तथा बीएलओ सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।विशेष अभियान की तिथियों यानी चार,पांच,पच्चीस एवं छब्बीस नवंबर तथा दो व तीन दिसंबर को अनिवार्य रूप से संपूर्ण दिवसों में उपस्थित रहेंगे।अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2024 को जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई और वो वहां का सामान्य निवासी है तो फार्म 6 भरकर नामावली में नाम जुड़वा सकता है।सभी बीएलओ व पदभिहित अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में फॉर्म 6 नये मतदाताओं के लिए आवेदन पत्र,फॉर्म 8 प्रविष्टियों में सुधार तथा निवास स्थानांतरण हेतु मतदाता आवेदन प्रारूप,फॉर्म 7 नाम को हटाने के प्रस्ताव के लिए आक्षेप हेतु मतदाता आवेदन प्रारूप उपलब्ध कराए गए है।वोटर हेल्पलाइन ऐप की सहायता से निर्वाचन नामावली में अपना नाम देख सकते है।शिक्षक राजकुमार यादव ने सभी प्रारूपों को भरने का तरीका बताया। बीईओ बीरेंद्र सिंह पटेल ने सभी पदाभिहित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने को कहा।और उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर,संकुल शिक्षक देवेश त्रिवेदी,अरविंद्र कुमार, केके यादव,सोनी राजावत समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी