मेरी माटी मेरा देश में विकास खंड ताखा के विद्यालयों से एकत्रित हुई मिट्टी

Share This

ऊसराहार इटावा।विकास खंड ताखा के विद्यालयों में भ्रमण कर मेरी माटी मेरा देश अभियान का अमृत कलश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लाक इकाई ने उपजिलाधिकारी ताखा को सोंपा, इससे पूर्व अमृत कलश विकास खंड के १०० से अधिक विद्यालयों में शिक्षकों छात्रों और ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी को एकत्र करने के लिए भेजा गया था।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित मेरी माटी मेरा देश में एकत्रित हुई मिट्टी के अमृत कलश को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लाक इकाई के अध्यक्ष गौरव गुप्ता महामंत्री विकास यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी ताखा देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को तहसील कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सोंपा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ताखा ने कहा कि अपने वतन और अपनी मिट्टी पर प्रत्येक भारतीय को हमेशा से गर्व रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी, हिमालय से सुदूर दक्षिण तक से एकत्रित की जा रही मिट्टी जब एक स्थान पर एकत्रित होगी तो यह संदेश जाएगा कि भारतीय विविधता भी हमें एकता के सूत्र में बांधे रखती है।

इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि विकास खंड की 42 ग्राम पंचायतों के सौ से अधिक विद्यालयों में अमृत कलश को संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के माध्यम से भेजा गया था जहां ग्रामीण जनता, स्कूली छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने मिट्टी एकत्रित की है। इस अमृत कलश की मिट्टी को उपजिलाधिकारी ताखा के माध्यम से नई दिल्ली भेजा जाएगा। इस अवसर पर अवधेश राठौर, देवेश त्रिवेदी, राधाकृष्ण, अमित सिंह,अनुराग यादव, अम्बरीश तिवारी, सचिन प्रताप आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी