सफाई कर्मचारियों की चौथे दिन भी जारी रहेगी हडताल

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारत सरकार की जनहितकारी महत्वाकांक्षी योजना खुले में शौंचमुक्त भारत के तहत ‘‘ओडीएफ डबल प्लस‘‘ समेत स्वच्छता के क्षेत्र में समय-समय पर केन्द्र/प्रदेश सरकार के दर्जनों सम्मानों से सम्मानित हो चुकी नगर पालिका परिषद भरथना की जनता बीते तीन दिनों से दुर्गन्धयुक्त कूडे व बदबूदार बिजबिजाती नालियों के बीच जीने को मजबूर बनी हुई है। नगर के प्रमुख बाजारों समेत गलियों में एकत्रित कूडा आम जनमानस के लिए संकट का विषय बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता में कोई प्रभावी सकारात्मक परिणाम न आने के कारण सभी सफाई कर्मचारी चौथे दिन गुरूवार को भी हडताल पर रहेगें।

वेतन, फण्ड, एरियर आदि देयकों का काफी समय से लम्बित भुगतान न होने से क्षुब्ध डेढ सैकडा से अधिक नगर पालिका परिषद भरथना के संविदा, ठेका व स्थायी सफाई कर्मचारी काम बन्द कर अनिश्चितकालीन हडताल पर चल रहे हैं। जिसके चलते बुधवार को उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने हडताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से वार्ता की, किन्तु वार्ता में अधिकारी व सफाई कर्मचारी के बीच कोई प्रभावी सकारात्मक परिणाम न आने के कारण सफाई कर्मचारी असन्तुष्ट बने हुए हैं। स्थानीय नगर पालिका परिषद में ठेका, संविदा, स्थायी रूप से सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत रमेश चन्द्र, मुरारी लाल, सुशील कुमार, ऋषि कपूर, शिवकुमार, अजय कुमार, नीलम, सुशीला, ममता, गुड्डी, शोभा देवी, रेखा देवी, कुसमा, संगीता, विनीता, सुनीता, गीता, सुनील कुमार, सालिगराम, नीलू, सुरेन्द्र, विनोद कुमार आदि ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता में उनके द्वारा कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने बचाव के चलते मात्र एक माह का वेतन मंगलवार को उनके खातों में डाल दिया है। जबकि कई सालों से फण्ड की धनराशि जमा नहीं करायी गई, सातवें वेतन का एरियर भुगतान नहीं किया गया, मंँहगाई भत्तों की किस्तों का एरियर नहीं दिया गया, आठ साल से वर्दी नहीं दी गई, 11 सालों से बोनस भी नहीं दिया गया, चार माह से ठेका सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। पीडित सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों से हुई वार्ता में कोई सकारात्मक परिणाम न आने के कारण गुरूवार को भी चौथे दिन उनकी हडताल जारी रहेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी