Sunday, December 28, 2025

छेड़छाड़ के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या शव किया गायब ,पुलिस ने गायब शव किया बरामद

Share This

बसरेहर,इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकवा खुर्द में एक युवक की किशोरी से छेड़छाड़ करने के शक में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करदी गई और युवक के शव को गायब कर दिया गया था।

आपको बतादें घटना बीती रविवार रात की है मृतक की पत्नी द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने पर पुलिस प्रशासन सोमवार को हरकत में आया और मामले की जांच करते हुए मृत युवक के शव की तलाश में जुट गया।
मृतक की पत्नी रीना के मुताबिक उसके 32 वर्षीय पति कन्हैया उर्फ गौरव यादव पुत्र सुखवीर सिंह यादव निवासी ग्राम चकवा खुद को गांव के ही दो नामजद दबंग सगे भाइयों ने पहले लाठी-डंडों से मारपीट करके हत्या करदी,इसके बाद रात करीब 3 बजे आरोपी दोनों भाई उसके जेठ को घर से ले गए और पति के शव को उठाकर ट्रैक्टर में कहीं ले गए,तब से शव का कुछ पता नही चला सका है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच शुरू करदी है गई है। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है, पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर हत्या में चकवा खुर्द के लोगों को नामदर्ज किया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है,वहीं लापता युवक के जिंदा या मृत अवस्था में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया मगंलवार सुबह पुलिस ने मृतक युवक के शव को बरामद कर लिया,जिसको शव ग्रह भेज कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू करादी गई है,साथ ही एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की जाएगी।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी