नौनिहालों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक विटामिन ‘ए’,

Share This

इटावा। विटामिन की कमी से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आती है। विटामिन ए की कमी सीधे नहीं उभरती है,लेकिन धीरे धीरे इसका असर दिखाई देता है।बच्चों में नजर के चश्मे लगना भी विटामिन ए की कमी का एक मुख्य लक्षण है। इसलिए जरूरी है,कि विटामिन ए की कमी को दूर किया जाए।साल में दो बार दी जाने वाली इस खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। इटावा जनपद में 9 माह से 35 माह तक के बच्चों को विटामिन ए की डोज देने का प्रतिशत बढ़ा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 (एनएफएचएस) 2015-16 में इस आयु वर्ग में 41.5 प्रतिशत बच्चों को विटामिन ए दे जाती थी।जबकि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (एनएफएचएस) 2019-21 में यह प्रतिशत बढ़कर 73.9 प्रतिशत हो गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ०गीताराम का कहना है,कि शिशु की अन्य विटामिन की जरूरत को कई तरह के खाद्य पदार्थों से पूरा किया जा सकता है। लेकिन विटामिन ए एक ऐसा जरूरी विटामिन है जो शरीर खुद नहीं बना सकता है। इसलिए आहार में विटामिन ए युक्‍त चीजों को शामिल करना जरूरी है। दिल,फेफड़ों,किडनी और अन्‍य अंगों के कार्य में विटामिन ए मददगार है। उन्होंने बताया की 28 दिसंबर से बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का अभियान चल रहा है। उन्होंने अपील की, कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रत्येक बुधवार और शनिवार को अपने नौ माह से 5 साल तक के बच्चों को इसका सेवन ज़रूर करवायें और बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ०श्रीनिवास का कहना है,कि हर बच्‍चे को निश्चित मात्रा में विटामिन ए की जरूरत होती है। हालांकि उम्र के आधार पर यह निर्णय लिया जा सकता है कि बच्‍चे को कितनी मात्रा में विटामिन ए चाहिए।नौ माह से 12 माह तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान एमआर के प्रथम टीके के साथ आधा चम्मच (एक एमएल),16 से 24 महीने के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके साथ एक पूरा चम्मच (दो एमएल),दो वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूरा चम्मच (दो एमएल) विटामिन ए का घोल पिलाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्‍चों में विटामिन ए की कमी से रतौंधी का खतरा अधिक होता है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विषेशज्ञ डॉ०पीके गुप्ता का कहना है,कि संतुलित आहार की कमी या लिवर से जुड़े विकारों के कारण विटामिन ए की कमी हो सकती है।यदि गंभीर रूप से विटामिन ए की कमी हो तो आंखों में धुंधलापन,तेज रोशनी से आंखें चुंधियाना,आंखों के सफेद हिस्‍सों पर पैचेज, रात में दिखाई न देना, आंखों में गंभीर रूप से ड्राईनेस जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बच्‍चे में विटामिन ए की कमी के संकेत दिखने पर बाल रोग चि‍कित्‍सक को दिखाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...