गौशाला में मृत गौवंशों के शवों को नोंचते कुत्ते भूख प्यास से दम तोड़ रहे हैं गौवंश

Share This

ऊसराहार,इटावा। ताखा तहसील व विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम मामन-हिम्मतपुर में संचालित गौ संरक्षण केंद्र(गौशाला) में भारी अव्यवस्था का बोलबाला है। यहां भूख प्यास से बीमार होकर दम तोड़ रहे गौवंशों के मृत शव खुले में पड़े रहते हैं,नतीजा यह है कि गौशाला के अन्दर ही गौवंशों के मृत शवों को कुत्ते और चील-कौए नौंच नोंचकर अपना निबाला बना लेते है। जिसे देखने बाला कोई नही है।

घटना की जानकारी होने पर ताखा के उपजिलाधिकारी ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए घटना की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आपको बतादें इटावा जनपद की तहसील ताखा अन्तर्गत ग्राम मामन हिम्मतपुर की गौशाला में करीब 135 से अधिक गौवंश संरक्षित किए जाने की व्यवस्था की गई है। मौजूदा समय में क्षमता से कम गौवंशों को गौशाला में रखा गया है। बाबजूद इसके गौशाला की व्यवस्था अव्यवस्था में तब्दील हो गई है। बीते सोमवार की सुबह लापरवाह सिस्टम की कलई उस समय खुल गई जब गौशाला के अन्दर की लाइव तस्बीर वायरल हो गईं।
तस्वीरों में गौशाला के अन्दर संरक्षित अधिकतर गौवंशों के हाड़ मांस के ढांचे के रूप में दिखाई पड़ रहे हैं। देखने से पता चलता है कि गौशाला में गौवंशों को भूसा-चारा और दाना तो दूर गर्मियों में प्यास बुझाने को पीने का पानी तक नसीब हुआ होगा।
तस्वीरे बोल रहीं हैं कि गौ संरक्षण केंद्र गौशाला के अन्दर अलग-अलग हिस्सों में मृत गौवंश के शवों अलावा बीमार गौवंश मौत के लिए तरस रहे है। जिन्हें कर्मचारी गौशाला के अन्दर ही जेसीवी मशीन से गड्ढा खुदवा कर दफन कराते दिखाई देरहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी