Wednesday, July 16, 2025

व्यापार मंडल ने बी०पी०अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित,

Share This

इटावा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक बी०पी०अग्रवाल को वर्ष 2022 में परिवहन विभाग की सुविधाओं को बेहतर तरीके से जन जन तक पहुंचाने व इटावा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश सरकार द्वारा द्वितीय पुरस्कार मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रतीक चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बी०पी०अग्रवाल को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य जिसमें प्रदेश में इटावा बस स्टेशन की व्यवस्था एवं जनपद इटावा में कर्मचारियों द्वारा अच्छे कार्य करने पर उनको पुरस्कृत करने को प्रदेश सरकार ने अपनी नीति बनाया व प्रदेश भर के कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करना शुरू किया एवं वर्दी में रहने वाले इटावा के 95 प्रतिशत कर्मचारियों के कार्य को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च मानते हुए प्रदेश में इटावा को दूसरा स्थान दिया गया है।
इटावा जनपद का मान बढ़ाने वाले ऐसे क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी. अग्रवाल का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सम्मान करता है साथ ही यह घोषणा भी करता है कि जो भी अधिकारी अपने अच्छे कार्य से जनता की सेवा करके इटावा का मान बढ़ाने का कार्य करेंगे उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भविष्य में भी सम्मानित करता रहेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान,जिला संरक्षक हरिगोपाल शुक्ला,शहर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप,महिला नगर अध्यक्ष इटावा सुनीता कुश्वाहा,युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राईन व नगर उपाध्यक्ष अमिर हुसैन मौजूद रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स