Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेराज्य स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने किया नगला शुक्ल का...

राज्य स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने किया नगला शुक्ल का निरीक्षण

इटावा। महेवा “स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण” महेवा विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम नगला शुक्ल, सराय नरोत्तम व बल्लमपुर का स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया व अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र में लखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय टीम में आये शुभम यादव, जितेंद्र सिंह शाक्य, अंशुल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार ने ग्राम वासियो से भी संवाद किया जिसमें ग्राम वासियो से सूखा कचरा, गीला कचरा के निस्तारण के बारे में बताया वही ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय, नाडेप, शोक पिट ग्राम की साफ सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौजूद खण्ड प्रेरक मीनाक्षी चौहान से योजना के बारे में वार्तालाप कर जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान चन्द्र कान्ति तिवारी, प्रधान पति रामवीर तिवारी, ग्राम सचिव विपिन यादव, पंचायत सहायक पूजा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें