एनआईआरडीपीआर, हैदराबाद में राजभाषा निरीक्षण समिति द्वारा हिंदी अनुभाग का निरीक्षण

Share This

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की राजभाषा निरीक्षण समिति ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर), हैदराबाद के हिंदी अनुभाग का निरीक्षण किया।

समिति का नेतृत्व उप-महानिदेशक एवं सांख्यिकीय सलाहकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अल्ताफ हुसैन हाजी ने किया। समिति में उप-निदेशक (राजभाषा) राजेश कुमार तथा कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी रविकांत गुप्ता भी शामिल थे।

संस्थान के डॉ. ए. देबप्रिया, एसोसिएट प्रोफेसर एवं राजभाषा प्रभारी ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया।

अन्नपूर्णा, हिंदी अनुवाद अधिकारी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संस्थान में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन, अनुवाद कार्यों तथा राजभाषा अधिनियम एवं नियमों के अनुपालन की स्थिति से समिति को अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान समिति ने संस्थान में हिंदी पत्राचार की प्रगति की सराहना की और ‘क’ एवं ‘ख’ क्षेत्रों में हिंदी पत्राचार बढ़ाने, हिंदी के रिक्त पदों को भरने, नामपट्ट एवं कार्यालयीन पंजी-पुस्तिकाओं को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों ने ई-ऑफिस में हिंदी में टिप्पण एवं प्रारूपण को प्रोत्साहित करने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराने के सुझाव भी प्रस्तुत किए।

अंत में डॉ. ज्योतिस सत्यपालन, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, सीपीजीएस एवं डीई ने निरीक्षण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान ने समिति द्वारा दिए गए सुझावों के प्रभावी अनुपालन का आश्वासन दिया। निरीक्षण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...