भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिलाओं के हितार्थ शासन द्वारा चलायी जाने वाली महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं व उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु स्थानीय ब्लाक सभागार में आयोजित एक महिला जागरूकता चौपाल व जनसुनवाई कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर सदस्य श्रीमती द्विवेदी ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के हितार्थ विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जिनके प्रति आप सभी लोगों को जागरूक रहना है तथा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होना है। चौपाल के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्यायें भी सुनी। इस मौके पर पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, विमल गुप्ता, राजेश तिवारी आदि के अलावा कई जिला स्तरीय व स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)