शुक्रवार को नगर से बलरई जाने वाले मार्ग पर निजामपुर गांव के पास खेतों से सटी खाली ऊसर जमीन में अचानक आग लग गई। आग ने विलायती बबूल, सूखी घास-फूस और मूंज की घनी झाड़ियों को जलाया। सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैली और बड़े क्षेत्र में झाड़ियां जलकर राख हो गईं। धुएं का घना गुबार इतना ऊंचा था कि करीब चार से पांच किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। धुआं आसपास के गांवों और सड़क पर फैलने से राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग से प्राकृतिक वनस्पति, छोटी झाड़ियां और घास-फूस पूरी तरह नष्ट हो गए। छोटे जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों के आश्रय स्थल भी प्रभावित हुए। आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल तक आग पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित नजर आए। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका और यह भी पता नहीं चल पाया कि आग किसने लगाई।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।
200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?
Etawah Live – जनता की राय
कुल वोट: 48,024
भारतीय जनता पार्टी (BJP)39.5%18,976 वोट
समाजवादी पार्टी (SP)43.4%20,838 वोट
बहुजन समाज पार्टी (BSP)13.7%6,565 वोट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)3.4%1,645 वोट
