मंत्रालय ने 13 राज्यों के 16 हॉटस्पॉट में औषधीय पौधों के संरक्षण हेतु पहल शुरू की

Share This

12 नवंबर 2026 को जनजातीय कार्य मंत्रालय ने सीएसआईआर–राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई), लखनऊ के सहयोग से ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोरापुट में परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। परियोजना का शीर्षक है “भारत के जनजातीय हॉटस्पॉट में सतत जनजातीय आजीविका के लिए एकीकृत संरक्षण, कृषि-प्रौद्योगिकी और जैव-संसाधन उद्यम विकास”। उद्घाटन में अपर सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार शसानी, सीएसआईआर-एनबीआरआई के मुख्य वैज्ञानिक और प्रधान अन्वेषक डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव, आईटीडीए परियोजना प्रशासन (कोरापुट) की सुश्री स्नेहप्रभा माझी, आईसीएमआर-राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान, भुवनेश्वर के वैज्ञानिक, अन्य वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, संकाय सदस्य और जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तीन वर्ष की इस पहल का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में मौजूद औषधीय पौधों की समृद्ध जैव-विविधता का संरक्षण करना और पारंपरिक ज्ञान व स्थानीय जैव-संसाधनों का उपयोग करके जनजातीय समुदायों के लिए सतत आजीविका व उद्यम के अवसर पैदा करना है। यह परियोजना 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 16 चयनित जनजातीय हॉटस्पॉट को कवर करती है: अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश), कोकराझार (असम), नारायणपुर (छत्तीसगढ़), नवसारी (गुजरात), पूर्वी सिंहभूम (झारखंड), कोडागु (कर्नाटक), वायनाड (केरल), कारगिल (लद्दाख), अनूपपुर (मध्य प्रदेश), गढ़चिरौली और नासिक (महाराष्ट्र), कंधमाल, बलांगीर और कोरापुट (ओडिशा), सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), और धारचूला (उत्तराखंड)।

मुख्य कार्यों में लगभग 200–300 औषधीय पौधों की प्रजातियों का दस्तावेजीकरण, 30–40 दुर्लभ, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त (आरईटी) प्रजातियों का वैज्ञानिक प्रसार, 16 सामुदायिक नर्सरियों और 16 बीज बैंकों की स्थापना तथा औषधीय पौधों की खेती और जैव-संसाधन आधारित उद्यमों के लिए सामुदायिक स्तर पर क्षमता विकास शामिल हैं। परियोजना के तहत संरक्षण, प्रसार और सतत खेती को बढ़ावा देने के लिए 40,000–50,000 उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

सीएसआईआर-एनबीआरआई ने अक्टूबर 2026 में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में क्षेत्र आधारित कार्य किया। टीम ने 12 गांवों के 146 आदिवासियों से बातचीत की, जिनके पास पारंपरिक ज्ञान है, और उनकी पारंपरिक औषधीय पद्धतियों का दस्तावेजीकरण किया। इस दौरान कुल 97 क्षेत्र नंबरों के तहत लगभग 200 औषधीय और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण पौधों के नमूने एकत्र किए गए। साथ ही, बॉटनिकल गार्डन में जर्मप्लाज्म संरक्षण हेतु ऑर्किड के 25 जीवित नमूने भी एकत्र किए गए।

इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिक संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), वन धन विकास केंद्रों (वीडीवीके), राज्य के जनजातीय कल्याण और वन विभागों तथा स्थानीय समुदायों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है। इसमें जनजातीय किसानों, पारंपरिक चिकित्सकों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को संरक्षण, क्षमता निर्माण, खेती और मूल्य-श्रृंखला विकास में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में ‘जनजातीय ज्ञान से उद्यम तक’ शीर्षक के तहत एक विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञों और हितधारकों ने पारंपरिक ज्ञान और औषधीय पौधों के संसाधनों को स्थायी आर्थिक अवसरों में बदलने के तरीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम में जनजातीय किसानों और पारंपरिक ज्ञान रखने वालों के साथ बातचीत भी हुई, जिसके बाद 12 नवंबर 2026 को कोरापुट के जनजातीय हॉटस्पॉट का क्षेत्र दौरा किया जाएगा।

मंत्रालय इस पहल के माध्यम से एक ऐसा संस्थागत मॉडल तैयार करना चाहता है, जिसे अन्य जगहों पर भी लागू किया जा सके। यह मॉडल जैव विविधता संरक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वदेशी ज्ञान के परिरक्षण और समुदाय-आधारित उद्यम विकास को एकीकृत करता है। परियोजना जनजातीय समुदायों को भारत की जैविक और पारंपरिक ज्ञान विरासत के संरक्षक के रूप में मान्यता देने और उन्हें अपने स्थानीय जैव-संसाधनों से स्थायी आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाने का महत्वपूर्ण कदम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...