इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘मतदाता जोड़ो अभियान–2026’ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भाजपा नेता अन्नू गुप्ता ने सहभागिता की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और स्वतंत्र प्रभार मंत्री जेपीएस राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
इस दौरान अन्नू गुप्ता ने वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और पात्र नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अन्नू गुप्ता ने जागरूक मतदाता और सशक्त लोकतंत्र के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
