डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव ने धरवार रामलीला समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

Share This

धरवार के ग्राम में आठ दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए। उन्होंने फीता काटकर अंतिम दिन की लीला का शुभारंभ किया।

उपस्थित डॉ. यादव ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम या नाटक नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाने वाला महाग्रंथ है। इसके माध्यम से हमें यह सीख मिलती है कि एक पुत्र का पिता के प्रति, भाई का भाई के प्रति और पत्नी का पति के प्रति क्या कर्तव्य होता है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी संयम और मर्यादा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के कारण ही भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जन-जन के आराध्य बने। उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया।

रामलीला के अंतिम दिन अहिरावण वध, कुंभकर्ण वध, रावण वध की लीलाओं के साथ ही श्री राम का अयोध्या वापसी और श्रीराम का राज्याभिषेक लीलाओं का मंचन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रामलीला आयोजन को सफल बनाने में विमलेश कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, शैलेंद्र यादव, आचार्य प्रबल पांडेय, सहदेव यादव, अमन यादव, अजय सिंह चौहान (नीटू), अंकित पाल, स्नेहबाबू, सौरभ यादव, योगेश यादव, राजकुमार यादव, पंकज कुमार शर्मा, राज बहादुर प्रजापति (कक्का), आशू यादव, बीपी यादव, रामरक्षक बंसल एवं गोलू पाल सहित अनेक ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...