भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सन्त विवेकानन्द जागृति समिति भरथना के तत्वाधान् में नवरात्रि के पावन पर्व पर षष्ठी तिथि दिनांक 16 अक्टूबर को माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में ‘‘हम सबके है राम‘‘ का आयोजन किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी संस्था संयोजक वीरेन्द्र सिंह चौहान ने देते हुए बताया कि आगामी 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में प्रातः 8 से 10ः30 बजे तक हवन यज्ञ तथा 11 बजे से 3 बजे तक मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम पर प्रवचन, संगीतमयी भजन आदि धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगें। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर रामदास जी महाराज (डा0 हनुमान जी मन्दिर दंदरौआ धाम) व श्रीश्री 108 महन्त स्वामी विश्वात्मा वन पचनदा संगम इटावा शिरकत करेगें।
