गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण को निकली प्रभु श्रीराम की बारात

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मनमोहक विभिन्न इष्टदेवों की आकर्षक इलैक्ट्रॉनिक झाँकियों के साथ नगर भ्रमण को निकली मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात के नगरवासियों ने दर्शन किये। साथ ही पूजन अर्चन कर अपने आराध्य का गुणगान किया व जयश्रीराम के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान हो गया।

श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में सम्पन्न होने वाली 128वें रामलीला महोत्सव के चलते बुधवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। कस्बा के इटावा रोड स्थित हीरो एजेन्सी (न0 राजा) से बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने कमेटी पदाधिकारियों के साथ हरी झण्डी दिखाकर श्रीराम की बारात को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। इससे पहले आगन्तुक अतिथियों ने रथ पर विराजमान मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम सहित गुरू विश्वामित्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का तिलक वन्दन, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन व आरती उतारी तथा कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, महामंत्री गणेश कौशल ने आगन्तुक अतिथियों का तिलक वन्दन व पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। बैण्ड बाजों व डीजे की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली प्रभु श्रीराम की बारात में आकर्षक साज-सज्जायुक्त महाराज गजानन, वीर हनुमान, राधाकृष्ण, माता सरस्वती, राम दरबार, साँई बाबा, महिषासुर मर्दनी माँ दुर्गा, खाटूश्याम, सोने की लंका, भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूप आदि सहित करीब आधा सैकडा से अधिक इलैक्ट्रॉनिक झाँकियां आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। प्रभु श्रीराम की बारात नगला राजा से प्रारम्भ होकर कृष्णा नगर, रेलवे उपरिगामी सेतु, पालीबम्बा, मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, सती मन्दिर, मण्डी रोड, पुराना भरथना, बालूगंज होते हुए जवाहर रोड, कृष्णा नगर से होकर कस्बा के जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल रामलीला प्रांगण पर सम्पन्न होगी। बारात के दौरान विनोद यादव, सत्यप्रकाश यादव, विपिन यादव, अरविन्द भदौरिया, के0के0 यादव, रानू यादव, संजीव यादव, अवधेश सविता, रजत कठेरिया, कमलेश यादव, रामऔतार गुप्ता, विनोद पटेल सहित सैकडों कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...