कलश यात्रा के साथ श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बैण्ड बाजों की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा के साथ 30वाँ श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। तदुपरान्त आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय महोत्सव पाण्डाल में उच्च सिंहासन पर विराजमान जगतजननी माँ दुर्गा के भव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने माँ भगवती की स्तुति की।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सोमवार की सांय नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा के साथ 30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हो गया। कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता से बैण्ड बाजों की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा में सम्मिलित पीताम्बर पहने महिलाओं-युवतियों ने सिर पर कलश रखकर नगर के प्रमुख मार्गों मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, होमगंज, सरोजनी रोड, जवाहर रोड आदि के देवस्थानों के दर्शन व जल भरकर पुनः महोत्सव प्रांगण में आचार्य राहुल दीक्षित व अमित मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों की स्थापना करवायी गई। तदुपरान्त सांय उच्च सिंहासन पर विराजमान माँ भगवती के भव्य स्वरूप के दर्शन भक्तों को कराये गये। साथ ही संगीतमयी ध्वनियों पर सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों का गायन कर श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सामूहिक रूप से अपने आराध्य का आवाहन कर जगतजननी माँ दुर्गा के गगनभेदी उद्घोषों से समूचा पाण्डाल गुंजायमान कर दिया। कलश यात्रा के दौरान अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल छोटे, महामंत्री ओमजी पोरवाल, रोहित गुप्ता सोनू, शैलेन्द्र पोरवाल, रितिक पोरवाल के अलावा नेक्से पोरवाल, भरत पोरवाल, हरिओम दुबे, चेतन पोरवाल, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, अनीता जाटव, प्रदीप गुप्ता, पम्मी यादव, शिवम पोरवाल, रामचन्द्र पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशालकाय प्रांगण में श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन पीठाधीश्वर व कार्यक्रम संयोजक श्याम सुन्दर चौरसिया के नेतृत्व में चल रहा है। जहाँ नगर व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालु माँ भगवती का आवाहन करने के लिए एकत्रित होते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...