सिलेण्डर से लगी भीषण आग, दो महिलायें समेत एक पुरूष झुलसा

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पितृ अमावस्या के अवसर पर पितरों के लिए पकवान बनाते समय सिलेण्डर के रेग्युलेटर में लीकेज होने के कारण घर की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग ने कोहराम मचा दिया। भीषण अग्नि की चपेट में आने से दो महिलायें व एक पुरूष गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहाँ गम्भीर रूप से झुलसी महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सैंफई चिकित्सालय रिफर कर दिया गया तथा पुरूष का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची।

शनिवार की सुबह कस्बा के मुहल्ला शुक्लागंज स्थित एक मकान में उस समय चीख पुकार के बीच कोहराम मच गया। जब घर की दूसरी मंजिल पर पितृ अमावस्या के अवसर पर घर की महिलायें पितरों के लिए पकवान बना रही थीं। तभी अचानक सिलेण्डर के रेग्युलेटर में लीकेज होने के कारण आग लग गयी। रसोई में कार्य कर रही महिलायें जब तक कुछ समझ पाती, तब तक आग ने और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग बुझाने के प्रयास में रश्मि (32 वर्ष) पत्नी दीपू, सीमा उर्फ रानी (40 वर्ष) पत्नी प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल व प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल (48 वर्ष) पुत्र स्व0 जगतानन्द गम्भीर रूप से घायल हो गये व बचाव के प्रयास में वृद्ध लीला देवी (82 वर्ष) पत्नी स्व0 जगतानन्द सीढियों से गिरकर मामूली रूप से घायल हो गयीं। घर से निकलता धुंआ व परिजनों की चीख पुकार सुन मुहल्लेवासियों के पहुँचने पर उनके सहयोग से निजी संसाधनों के द्वारा आग पर काबू पाया जा सका। तब तक उक्त परिजन आग की चपेट में आ गये थे। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची। मुहल्लेवासियों के सहयोग से गम्भीर घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल रश्मि व सीमा को सैंफई चिकित्सालय रिफर कर दिया व प्रेमकिशोर को भर्ती कर लिया गया तथा लीला देवी का उपचार करने के उपरान्त घर भेज दिया गया। अग्निकाण्ड की सूचना से मुहल्ले में हडकम्प मच गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...