शिक्षक आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें- मनोज एम0एस0

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके शैक्षणिक कौशल के विकास हेतु होली प्वाइंट एकेडमी भरथना में करीब तीन घंटे की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य विषय कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड अंडरस्टैंडिंग एआई रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन (विशेषज्ञ) के रूप में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज एम0एस0 मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था के निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने उनका स्वागत सम्मान किया। कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन श्री एम0एस0 ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा प्रणाली में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार शिक्षक आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली, रोचक और सुगम बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि एआई को समझकर शिक्षक न केवल अपने शिक्षण कौशल को सुधार सकते हैं, बल्कि छात्रों में भी तार्किक और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित कर सकते हैं।

इस मौके पर निदेशक डा0 प्रदीप चंद्र पांडे ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षक- शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जब शिक्षक नई तकनीकों से अपडेट रहेंगे, तभी वे आने वाली पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा दे सकेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...