सेवा संकल्प अभियान की बाइक यात्रा का इटावा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Share This

इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा एवं जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही बाइक यात्रा का जनपद इटावा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वाराणसी से शुरू होकर प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर तक जाने वाली इस प्रेरणादायी यात्रा के इटावा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि जनपद इटावा के अनन्तराम टोल प्लाजा पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी के साथ बाइक यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और यात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

उन्होंने कहा कि यह बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और विकास यात्रा को समाज के सामने प्रस्तुत करने का माध्यम है। यात्रा के जरिए देशभर में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल सदस्यों का पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। यात्रा के इटावा पहुंचने पर पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें सहभागिता कर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...