भारतीय जनता पार्टी में क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे के आवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

प्रशांत राव चौबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने उनके आवास पर पहुंचकर क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस आत्मीय मुलाकात और स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए पूर्व सांसद का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी प्रशांत राव चौबे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। क्षेत्रीय मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
