सनशाइन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

Share This

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सनशाइन स्कूल में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगे को सलामी देने के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ चकरनगर अभय नारायण राय उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक शिखर चतुर्वेदी ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, नृत्यों, भाषणों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया और उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से आयोजित यह समारोह अत्यंत सफल, भव्य और अविस्मरणीय रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...