तिरंगा यात्रा में गूँजे देशभक्ति के स्वर

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- राष्ट्र के 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत देशभक्ति की समधुर ध्वनियों के बीच भारतीय जनता पार्टी मण्डल भरथना प्रथम के तत्वाधान् में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम के गगनभेदी उद्घोषों से समूचा नगर गुंजायमान कर दिया।

बुधवार की दोपहर कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण मेें श्री नर्मदेश्वर मन्दिर से भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रथम ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर के नेतृत्व में नगर भ्रमण हेतु निकाली गई विशाल बाइक तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर गगनभेदी राष्ट्रप्रेम के उद्घोष किये। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता ‘‘अन्नू‘‘ ने मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, एड0 रामपाल सिंह राठौर, श्रीभगवान पोरवाल, डा0 रामस्वरूप यादव, नेक्से पोरवाल, संजू पोरवाल, चन्दन दुबे, बण्टी पोरवाल आदि के साथ किया। तदुपरान्त तिरंगा यात्रा जवाहर रोड, रेलवे उपरिगामी सेतु, पालीबम्बा, मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, सती मन्दिर, मण्डी रोड, पुराना भरथना आदि पर भ्रमण करते हुए बालूगंज स्थित शहीर पार्क पर सम्पन्न हुई। इस दौरान त्रिलोकी पोरवाल, जयदीप त्रिपाठी, बउआ सेंगर, उमेश गुप्ता, महेन्द्र भदौरिया, देवाशीष चौहान, हिमांशु दुबे, महेश गुप्ता, सुभाष यादव, प्रदीप सविता, शिवराज जाटव, रामलखन यादव, गोविन्द रावत सहित सैकडों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...