138 गौवंशों के लिए मात्र 5 कुंतल भूसा देख भड़के एसडीएम 24 घंटे में चारा उपलब्ध कराने के निर्देश

Share This

ताखा क्षेत्र की गौशालाओं के औचक निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ताखा विजय प्रकाश मिश्रा को समथर गौशाला में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। 138 गौवंशों के लिए मात्र पांच कुंतल भूसा उपलब्ध होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव को 24 घंटे के भीतर पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशाला के पास 120 बीघा भूमि होने के बावजूद हरे चारे की व्यवस्था न होने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

मंगलवार को एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने ताखा की समथर एवं मामन हिम्मतपुर गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। समथर गौशाला, जो क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला है, वहां गौवंशों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। गौवंशों के रहने के स्थान पर गंदगी और कीचड़ देखकर उन्होंने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोबर को एक स्थान पर एकत्रित कर व्यवस्थित रखने की बात कहते हुए बताया कि इससे अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है और स्वच्छता भी बनी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि गौशाला में 138 गौवंश संरक्षित हैं। जब एसडीएम ने भूसा गोदाम का निरीक्षण किया तो वहां केवल पांच कुंतल भूसा ही मिला, जो इतने गौवंशों के लिए मात्र एक दिन की आवश्यकता के बराबर था। भूसे में मिलाने के लिए दाना भी उपलब्ध नहीं था। इस पर उन्होंने पंचायत सचिव विजेंद्र को 24 घंटे के भीतर पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने पशु चिकित्सा अधिकारी ताखा को निर्देश दिए कि भूसा उपलब्ध होते ही इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा कमजोर एवं बीमार गौवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने गौशाला परिसर में फैले कीचड़ को तत्काल हटाकर गौवंशों को सूखी एवं सुरक्षित जगह पर रखने के भी निर्देश दिए।

जांच में यह भी सामने आया कि गौशाला के पास हरे चारे की खेती के लिए लगभग 120 बीघा भूमि उपलब्ध है, लेकिन ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण वहां हरा चारा तैयार नहीं कराया गया। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान कोमल सिंह भी मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसडीएम ने मामन हिम्मतपुर गौशाला का निरीक्षण किया। यहां 78 गौवंश संरक्षित मिले तथा गोदाम में 35 कुंतल भूसा उपलब्ध था। गौवंशों को हरा चारा भी खिलाया जा रहा था, लेकिन परिसर में कीचड़ फैला होने से पशुओं को परेशानी हो रही थी। इस पर पंचायत सचिव विवेक यादव को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार तथा पशु चिकित्सा अधिकारी शिवांगी पाण्डेय भी मौजूद रहीं। एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों गौशालाओं में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए राजस्व विभाग की टीम को भी लगाया गया है, ताकि गौवंशों को बेहतर देखभाल और सुविधाएं मिल सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...