विश्व लॉयन दिवस पर इटावा सफारी पार्क में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Share This

विश्व लॉयन दिवस के अवसर पर इटावा सफारी पार्क में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, विशेषकर एशियाई शेरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, कुकरैल नाइट सफारी लखनऊ राम कुमार (आईएफएस) रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा विकास नायक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद भानेन्द्र सिंह, पानकुंअर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैलाश यादव तथा सोसायटी कंजर्वेशन ऑफ नेचर के डॉ. राजीव चौहान शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पानकुंअर इंटरनेशनल स्कूल, सेविन हिल्स इंटर कॉलेज और सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्रों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी और शेरों सहित अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए समाज की सहभागिता पर जोर दिया। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विश्व लॉयन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...