भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के लिए पालिका प्रशासन ने तीन मिनी लोडर (छोटा हाथी) क्रय किये हैं। जिन्हें पालिकाध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृंढ करने के उद्देश्य से जनता के सुपुर्द किया।
सोमवार को स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के लिए तीन मिनी लोडर (छोटा हाथी) क्रय किये गये। जिन्हें पालिका प्रांगण में चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू द्वारा विधिवत पूजन अर्चन उपरान्त हरी झण्डी दिखाकर नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृंढ करने के उद्देश्य से जनता को समर्पित किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि वर्तमान में तीन मिनी लोडर क्रय किये गये हैं, जो डोर टू डोर कूडा कलेक्शन करेगें। कुछ लोडर आवश्यकता पडने पर और क्रय किये जायेगें। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कूडा डालने के लिए गाडी का ही उपयोग करें। जनता के सहयोग से ही नगर को और अधिक स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस मौके पर सभासद राजीव तिवारी, सीटू यादव, सफाई प्रभारी पंकज दुबे, सुमित कुमार, अरविन्द शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
