राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत

Share This

भरथना- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर रविवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद शव ट्रेन के इंजन में ऐसा फंस गया कि घटनास्थल से करीब एक किमी0 आगे ट्रेन के रुकने पर रेल सुरक्षाकर्मियों ने शव को इंजन से बाहर निकाला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या- 3 के पूर्वी छोर पर अप लाइन से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान एक वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद वह इंजन में फंस गया। ट्रेन करीब एक किमी0 आगे जाकर रुकी, जिसके बाद रेल सुरक्षाकर्मियों ने इंजन में फंसे क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग प्लेटफॉर्म संख्या- 3 से प्लेटफॉर्म संख्या- 2 की ओर आ रहे थे। इसी बीच दौड़ती ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त कस्बा के मुहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी सत्येंद्र सिंह ने अपने 75 वर्षीय पिता सियाराम दोहरे के रूप में की। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता स्टेशन से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...