जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पचनदे का लिया जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share This

आगामी त्योहारों को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने रविवार को तहसील चकरनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पचनदे धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संगम स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संगम क्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए तथा स्नान घाटों पर चौबीसों घंटे कुशल गोताखोरों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंदिर परिसर और घाटों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुगम यातायात योजना तैयार की जाए और चिन्हित स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले सभी त्योहारों को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी चकरनगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन इंतजामों से आगामी त्योहारों के दौरान पचनदे धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...