विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर यूपीयूएमएस सैफई में क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व तथा विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हेपेटाइटिस एवं उससे बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच, टीकाकरण तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन पीएमआर विभाग के डॉ. विनय कनौजिया तथा पैथोलॉजी विभाग की डॉ. अलका यादव ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों के ज्ञान, प्रस्तुतीकरण और विषय की समझ की सराहना की।

इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्यों एवं रेजिडेंट चिकित्सकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों में हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा और जागरूकता को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करने का आह्वान किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...