स्कूटी फिसलने से शिक्षिका घायल, आवारा पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

Share This

शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या एक बार फिर दुर्घटना का कारण बन गई। गुरुवार सुबह विद्यालय जा रही एक शिक्षिका स्कूटी के सामने अचानक आवारा पशु आ जाने से संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार कंपोजिट विद्यालय विक्रमपुर में कार्यरत शिक्षिका प्रवीणा तिवारी, पत्नी अवनेश तिवारी, सुबह अपने विद्यालय जा रही थीं। जब वह पुलिस लाइन क्षेत्र से गुजर रही थीं, तभी उनकी स्कूटी के सामने अचानक एक आवारा जानवर आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे में शिक्षिका बेहोश हो गईं। राहत की बात यह रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर में कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि गिरने से उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत मदद की। उन्होंने स्कूटी को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और घायल शिक्षिका को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...