अश्रुपूरित नयनों से दी शहीद को श्रद्धांजलि

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- राष्ट्र की सुरक्षा व सम्मान की खातिर भारतीय सेना में सेवारत वीर जवान अजय यादव की पंजाब के फिरोजपुर स्थित आर्मी हैड क्वार्टर में ह्रदय गति रूक जाने से हुए आकस्मिक निधन से परिवार में कोहराम के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र शोेक में डूब गया। गुरूवार को तिरंगंें में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक गांव पहुँचा, परिजनों में चीख पुकार मच गयी। सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय राजनैतिक प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीद को श्रृद्धांजलि दी। तदुपरान्त राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अन्तिम संस्कार किया गया।

क्षेत्र के ग्राम नगला गनू निवासी अजय यादव भारतीय सेना में वायरलैस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, वर्तमान में उसकी तैनाती पंजाब के जनपद फिरोजपुर स्थित सेना मुख्यालय में थीं। बीते मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगडी, जिस पर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। गुरूवार की सुबह सेना के अधिकारियों के साथ तिरंगे में लिपटकर जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नगला गनू (भरथना) पहुँचा, परिजनों पिता सुरेन्द्र यादव, माता ऊषा देवी, पत्नी शालू यादव, भाई पंकज यादव, एक पुत्र व एक पुत्री में चीख पुकार के बीच हाहाकार मच गया तथा हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद की शहादत को नमन किया।

सैन्य सम्मान के साथ शहीद के अन्तिम संस्कार के लिए कानपुर से आई सेना की बटालियन के नायब सूबेदार पूर्णाराय ने अपनी 16 सदस्यीय टीम के साथ शहीद वीरसपूत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा मौजूद सैनिकों ने शस्त्र झुकाकर शहीद को अंतिम सलामी तथा मौजूद राजनैतिक प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नम आँखों से शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद के अन्तिम संस्कार के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, सांसद जितेन्द्र दोहरे, विधायक राघवेन्द्र सिंह गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, हाकिम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, सुरेन्द्र यादव, भोला सिंह यादव, विपिन यादव के अलावा उपजिलाधिकारी काव्या सी, तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सभी ने अश्रुपूरित नयनों से शहीद को अन्तिम विदाई दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...