दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोडा

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाली माइनर सम्पर्क मार्ग पर ग्राम सुजीपुर के सामने बीती सोमवार की सुबह 10 बजे उस समय चीख-पुकार के साथ हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ईको कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग जाने में सफल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से गम्भीर घायलों को सैंफई के पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

क्षेत्र के ग्राम पालीखुर्द निवासी अमीनेन्द्र उर्फ शिवा पुत्र सुरेंद्र बाबू उम्र करीब 23 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर भरथना से पाली जा रहा था। जैसे ही बाइक ग्राम सुजीपुर के सामने पहुंची, इसी बीच ग्राम पाली की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं गांव सुजीपुर निवासी मनोज पुत्र दिनेश अपनी माता रेखा देवी तथा बहन नेहा के साथ बाइक पर सवार होकर भरथना जा रहे थे। उन्हें भी ईको कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रेखा देवी तथा उनकी बेटी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि मनोज को भी काफी चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल शिवा को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं रेखा देवी तथा नेहा को उपचार हेतु कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान सैफई पीजीआई में शिवा ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...