झांसा देकर जेब काट उडाये 70 हजार रूपये

Share This

भरथना- कस्बा के मुहल्ला आजाद रोड से गिरधारीपुरा के मध्य सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ग्राम बनामई निवासी किसान विजयपाल यादव (45 वर्ष) पुत्र स्व0 हेतराम यादव को झांसा देकर अपाचे सवार दो युवकों ने अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपना काम करके कुछ दूरी पर किसान विजयपाल को अपाचे से उतार दिया, जब बाइक से उतरकर किसान ने जैसे अपनी जेब में हाथ डाला, उसके होश उड़ गए। जेब कटी थी और आढ़ती से उधार लेकर आए 70 हजार रुपये का बंडल गायब था। किसान ने चीखते चिल्लाते अपाचे बाइक सवार युवकों का दौड़ लगाकर पीछा करने का प्रयास किया, इस बीच अपाचे सवार दोनों युवक तेज रफ्तार बाइक के साथ फुर्र हो गए। हालांकि उक्त बाइक सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद पीड़ित किसान विजयपाल ने स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि विगत दिवस 30 मई को उसके रिटायर्ड सैनिक परिजन हेतराम यादव का निधन हो गया था, जिनकी मंगलवार को तेरहवीं का आयोजन था, जिसकी व्यवस्था के लिए वह सोमवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति से आढ़ती ऊदल उर्फ असित से 70 हजार रुपए उधार लेकर बाजर में खरीददारी करने निकला था, इसी बीच आजाद रोड पर उसे बिना नम्बर वाली एक नई अपाचे पर सवार दो युवकों ने उसे मामा कहकर रोका और आगे छोड़ देने को कहकर बाइक पर बैठा लिया, लेकिन जैसे ही वह गिरधारीपुरा तक पहुंचा, बाइक सवार युवकों ने उसे उतार दिया। जिसके बाद उसने अपनी जेब कटी और रुपयो का बंडल गायब देखा। पीड़ित किसान ने सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक के वीडियो और फुटेज उपलब्ध कर पुलिस को सौंपे है। घटना के मामले में पुलिस जांच कर बाइक समेत बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...