पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अभ्यर्थियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं

Share This

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) विपन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 08, 09 एवं 10 जून 2026 को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर कराया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सम्पन्न होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दृष्टिगत 07 जून 2026 से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के जनपद में आगमन की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जनपद के प्रमुख होटलों के प्रबंधकों एवं मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा हेतु ठहरने वाले अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित किराए से अधिक धनराशि न ली जाए तथा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। डिपो प्रभारी द्वारा 07 जून की शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक तथा 10 जून की मध्यरात्रि तक परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इटावा डिपो के सभी प्रमुख मार्गों पर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। किसी भी समस्या अथवा जानकारी के लिए वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी श्री रामप्रकाश के मोबाइल नंबर 9450331840 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन द्वारा ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित किराया ही लिया जाए तथा क्षमता से अधिक सवारी न बैठाई जाए। रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौराहा एवं बस स्टैंड पर निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि अधिक किराया वसूलने अथवा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं शास्त्री चौराहा पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इन हेल्प डेस्कों पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारियों की 07 जून से 10 जून तक शिफ्टवार 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। यहां से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के मार्ग, ठहरने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से अभ्यर्थियों के ठहरने हेतु साईं उत्सव गार्डन, के.के. इंटर कॉलेज के सामने, मधुवन वाटिका सुंदरपुर मोड़, जिला पंचायत सभागार (एसएसपी चौराहे से ईदगाह रोड) तथा रैन बसेरा सुंदरपुर एवं रेलवे स्टेशन पर समुचित व्यवस्था की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी इटावा द्वारा सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शेड एवं स्वच्छ पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...