इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दो घण्टे खडी रही गोमती एक्सप्रेस

Share This

भरथना- दिल्ली- हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमवार को लखनऊ से नई दिल्ली जा रही 12419 गोमती एक्सप्रेस भरथना रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। इंजन की मोटर अचानक बंद हो जाने से ट्रेन अप लाइन पर करीब दो घंटे तक खड़ी रही। भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की चिंता भी बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार गोमती एक्सप्रेस सुबह लगभग 9ः30 बजे भरथना रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर रुकने के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने साम्हों की ओर से एक मालगाड़ी का इंजन मंगवाने का निर्णय लिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी का इंजन गोमती एक्सप्रेस से जोड़ा गया और सुबह लगभग 11ः30 बजे ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।

इंजन फेल होने के चलते कुछ समय के लिए रेल संचालन भी प्रभावित रहा। स्थिति को संभालने के लिए वंदेभारत सहित कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को भरथना स्टेशन की लूप लाइन से निकाला गया। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता से वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को सुरक्षित रूप से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...