शिक्षा और खेल जगत में इटावा का गौरव बढ़ाएंगे डॉ. विवेक यादव, ‘भारत गौरव अवार्ड 2026’ से होंगे सम्मानित

Share This

इटावा। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इटावा के प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व भारतीय इंडोर क्रिकेट कप्तान डॉ. विवेक यादव को प्रतिष्ठित ‘भारत गौरव अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 10 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन पार्लियामेंट, मेलबर्न में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार संस्कृति युवा संस्थान द्वारा कला, शिक्षा, समाज सेवा, व्यवसाय एवं प्रवासी भारतीयों के राष्ट्रहित में योगदान के लिए दिया जाता है।

इस वर्ष राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली 11 विशिष्ट हस्तियों की सूची में शिक्षा क्षेत्र से डॉ. विवेक यादव का नाम प्रमुखता से शामिल किया गया है। उनके चयन से इटावा जनपद में खुशी और गौरव का माहौल है।

डॉ. विवेक यादव सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके संस्थानों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ मैनेजमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी, नर्सिंग और मेडिकल शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वे दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा तथा संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, इटावा एवं भिंड (मध्य प्रदेश) के चेयरमैन के रूप में भी शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक मानकों को स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं।

शिक्षा के साथ-साथ खेल जगत में भी डॉ. यादव ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2002 में वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में आयोजित इंडोर क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा वर्ष 2004 में कोलंबो, श्रीलंका तथा वर्ष 2006 में ब्रिस्टल, इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड कप में उपकप्तान के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

डॉ. विवेक यादव को इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्हें ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। वहीं वर्ष 2024 में मॉरीशस के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और शिक्षा मंत्रालय द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।

संस्कृति युवा संस्थान द्वारा दिए जाने वाले ‘भारत गौरव अवार्ड 2026’ से इस वर्ष कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अमेरिका के उद्योगपति संवर हर्षवाल, समाजसेविका अमृता फडणवीस, बिजनेस लीडर राधिका मर्चेंट, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, योगाचार्य ढकाराम, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र शर्मा, पूर्व सांसद कौशल्या वीरजीभाई वघेला, अमेरिका के डॉ. अशोक जैन, न्यूजीलैंड के कम्युनिटी लीडर नरेंद्र भाना तथा विज्ञापन जगत के दिग्गज स्वर्गीय पद्मश्री एवं पद्म विभूषण पीयूष पांडे का नाम शामिल है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यह प्रतिष्ठित सम्मान जावेद अख्तर, शैलेश लोढ़ा, मनोज मुंतशिर शुक्ला और अभिनेता अन्नू कपूर जैसी चर्चित हस्तियों को भी प्रदान किया जा चुका है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...