पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्तिकरण का मंत्र

Share This

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बालाजी मंडप मैरिज लॉन में जनपद स्तरीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मानवेन्द्र सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण बोर्ड अध्यक्ष कमलावती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित एक विशाल परिवार है। पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं और संगठन के विचारों को पहुंचाने का कार्य करते हैं।

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा, जनसंपर्क और संगठनात्मक दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनके समर्पण से ही देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक संरचना, सामाजिक दायित्वों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...