सांसद जितेंद्र दोहरे ने किया यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन

Share This

इटावा। स्टेशन बजरिया में सांसद निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के माननीय सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, यूनियन पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इटावा-मैनपुरी मोटर ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष श्यामू चौहान, यूनियन प्रबंधक कुँवर रफत अली खान एवं यूनियन के सदस्यों द्वारा सांसद जितेंद्र दोहरे, ब्लॉक प्रमुख धीरेन्द्र दोहरे, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता एवं जेई संतोष राजपूत को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवकिशोर यादव, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, सचिव संतोष राठौर, रोहित श्रीवास्तव, लाला यादव सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस दौरान सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने कहा कि सांसद निधि एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के इलाज हेतु अब तक ₹1 करोड़ 44 लाख 12 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाइटें लगवाकर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है।

सांसद ने कहा कि सामाजिक समरसता एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में भव्य प्रतिमाओं की स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर एवं पानी की टंकियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कई विकास कार्य प्रगतिशील हैं, जिन्हें जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इटावा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं कस्बे तक विकास कार्य पहुंचाना और जनता की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।

कार्यक्रम में सुशील कुमार ‘नाती’, सोनू यादव, विनय यादव, राजा खानजादा, रियाज अंसारी, मन्नू भाई, द्वीप सिंह भदौरिया, विपिन यादव, रंजीत, साजिद, शानू, संजय चौरसिया, जीतू, दीपु यादव, हिमांशु राठौर, सुमित राठौर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...