जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Share This

इटावा, 12 मई 2026। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण आशाओं के चयन की समीक्षा करते हुए चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण मानव शक्ति हैं, इसलिए रिक्त पदों पर शीघ्र चयन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा में जसवंतनगर में 44, महेवा में 31 के सापेक्ष 7 चयन, बसरेहर में 18, भरथना में 16, बढ़पुरा में 38, ताखा में 15, चकरनगर में 10 तथा सैफई में 28 आशाओं का चयन शेष पाया गया।

परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने तथा एफएसटी में शून्य स्थिति समाप्त करने के निर्देश दिए। पीपीआईयूसीडी इंसर्शन की कम प्रगति वाले क्षेत्रों में सुधार लाने को कहा गया।

अंतरा इंजेक्शन योजना की समीक्षा में बताया गया कि अप्रैल 2025 में 492 तथा अप्रैल 2026 में 455 लाभार्थी रहे। बसरेहर में वर्ष 2025 के 218 लाभार्थियों के मुकाबले वर्ष 2026 में 70 तथा ताखा में 53 के मुकाबले 17 लाभार्थी पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सभी स्थानों पर दवाओं एवं इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद में संस्थागत प्रसव की समीक्षा में अप्रैल 2025 में 1060 तथा अप्रैल 2026 में 1089 संस्थागत प्रसव दर्ज किए गए। सीएचसी एवं जिला महिला चिकित्सालय एफआरयू सिजेरियन सेवाओं की समीक्षा करते हुए सर्सईनावर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मासिक डेटा रिपोर्ट की समीक्षा में ताखा 57.39 प्रतिशत, सैफई 70.80 प्रतिशत, भरथना 72.22 प्रतिशत, जसवंतनगर 71.45 प्रतिशत, बढ़पुरा 79.34 प्रतिशत तथा बसरेहर 76.33 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई, जबकि विभागीय लक्ष्य 95 प्रतिशत निर्धारित है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को संयुक्त प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

आरबीएसके स्कूल उपलब्धियां 94.03 प्रतिशत तथा आरबीएसके एवं आंगनबाड़ी केंद्र उपलब्धियां 93.18 प्रतिशत पाई गईं। ई-संजीवनी सेवाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए।

सीबीएसी फील्ड फाइलिंग की समीक्षा में जसवंतनगर 9.7 प्रतिशत, भरथना 7.6 प्रतिशत तथा बढ़पुरा 7.9 प्रतिशत पाया गया। ब्लॉकवार स्क्रीनिंग में जसवंतनगर एवं भरथना की स्थिति मात्र 0.7 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

टीबी नोटिफिकेशन की समीक्षा में जनपद की प्रगति 81.85 प्रतिशत पाई गई। जिलाधिकारी ने गांवों से अधिक से अधिक सैंपल एकत्र कर लैब भेजने तथा विशेष अभियान चलाकर टीबी नोटिफिकेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय अभियान में 519 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। बसरेहर, भरथना एवं इटावा क्षेत्र में अधिक मरीज मिलने पर विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए।

एनक्यूएएस मूल्यांकन 2026 की समीक्षा के दौरान कमियों को शीघ्र दूर कर मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया। वर्तमान में 34 इकाइयां संतोषजनक पाई गई हैं।

जिले की स्वास्थ्य सूचकांक आधारित रैंकिंग में इटावा प्रदेश के 75 जनपदों में 15वें स्थान पर है। आभा आईडी की समीक्षा में इटावा, चकरनगर एवं सैफई की स्थिति कम पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बढ़पुरा, चकरनगर एवं ताखा की प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। योजना के अंतर्गत कुल 1088 आईडी में से 398 सक्रिय एवं 690 निष्क्रिय पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष) परितोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...