इटावा में शुरू हुआ बच्चों के लिए आधुनिक और सबसे सुरक्षित प्ले ज़ोन “बच्चा पार्टी”

Share This

इटावा। आज के दौर में जहां छोटे बच्चे मोबाइल फोन, टीवी और वीडियो गेम में अधिक समय बिताने लगे हैं, वहीं इटावा शहर में बच्चों के लिए ऐसी सुरक्षित और आधुनिक जगह की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जहां बच्चे खुलकर खेल सकें, मस्ती कर सकें और दूसरे बच्चों के साथ समय बिता सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इटावा में अपनी तरह का पहला आधुनिक प्ले ज़ोन “बच्चा पार्टी” शुरू किया गया है। इसका भव्य उद्घाटन श्री अनिल कुमार पटेल, निदेशक, इटावा सफारी पार्क द्वारा किया गया।

“बच्चा पार्टी” सिर्फ एक प्ले ज़ोन नहीं, बल्कि बच्चों की खुशी, सुरक्षा और बेहतर विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक विशेष स्थान है। यहां बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जहां वे बिना किसी डर के खेल सकते हैं। पूरे प्ले ज़ोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि बच्चों को मामूली चोट या खरोंच तक न लगे। हर कोने को मोटी और सॉफ्ट फोम से कवर किया गया है। इसके अलावा पूरा प्ले ज़ोन एयर कंडीशंड है और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।

यहां बच्चों के मनोरंजन और एक्टिविटी के लिए ट्रैम्पोलिन, स्लाइड्स, हर्डल्स, वॉल क्लाइम्बिंग, सैंड आर्ट, किचन सेट, बॉल पूल और सी-सॉ जैसी कई आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि बच्चे मात्र 59 रुपये में 30 मिनट तक लगभग 15 अलग-अलग एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकते हैं। जहां आमतौर पर शहर में किसी एक झूले के कुछ मिनटों के लिए ही 50 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, वहीं “बच्चा पार्टी” बच्चों के लिए किफायती और मनोरंजक विकल्प बनकर सामने आया है।

उद्घाटन अवसर पर श्री अनिल कुमार पटेल ने कहा कि इटावा में बच्चों के लिए इस तरह का आधुनिक और सुरक्षित प्ले ज़ोन शुरू होना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और सकारात्मक माहौल की भी आवश्यकता है। “बच्चा पार्टी” बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और परिवारों के लिए एक बेहतरीन स्थान साबित होगा।

वहीं “बच्चा पार्टी” प्ले ज़ोन के प्रमोटर अभिषेक कटियार एवं ऋषभ कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल बच्चों के लिए खेलने की जगह तैयार करना नहीं था, बल्कि इटावा के परिवारों को ऐसा आधुनिक प्ले ज़ोन देना था जिसकी आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि आज बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं, जबकि फिजिकल एक्टिविटीज़ उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। “बच्चा पार्टी” इसी सोच के साथ शुरू किया गया है, ताकि बच्चे फिट रहें, मानसिक रूप से मजबूत बनें और मिल-जुलकर खेलना सीखें।

इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी हरीशंकर पटेल, रणजीत सिंह वर्मा, प्रकाश चंद्र वर्मा, धीरेंद्र कुमार, अरुण वर्मा, राकेश वर्मा (डबोले), निहाल वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...