भरथना के कैप्टन विशाल सिंह डिग्री कॉलेज में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This

इटावा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कैप्टन विशाल सिंह डिग्री कॉलेज भरथना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमचंद वर्मा ने की।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए वरिष्ठ उपचार परिवेक्षक अनिल कुमार ने टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, सीने में दर्द, बलगम में खून आना, शाम के समय पसीना आना, लगातार वजन कम होना, बच्चों का वजन न बढ़ना, भूख कम लगना अथवा गले में गांठ जैसी समस्याएं दिखाई दें तो ऐसे व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर निशुल्क बलगम जांच करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीबी रोग की पुष्टि होने पर सरकार द्वारा मरीजों को पूरी तरह निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही मरीजों को नियमित दवा एवं उचित पोषण लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

कार्यक्रम में जयंत प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि टीबी मरीजों को उपचार के दौरान सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि पोषण आहार के लिए प्रदान की जाती है, ताकि मरीज बेहतर भोजन लेकर शीघ्र स्वस्थ हो सकें।

प्रधानाचार्य प्रेमचंद वर्मा ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करें, ताकि इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

इस अवसर पर अध्यापक राबिया बानो, सुनील कुमार, रीना सिंह, नितिन कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं लगभग एक सैकड़ा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...