बढ़पुरा ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण, सीडीओ व प्रशिक्षु आईएएस ने व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

Share This

जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से खण्ड विकास अधिकारी-बढ़पुरा कार्यालय का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम एवं प्रशिक्षु आईएएस कोमल पुनिया द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में पाया गया कि कार्यालय परिसर में आगंतुकों के बैठने एवं छाया की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस पर तत्काल टीन शेड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर के समीप स्थित तालाब की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराने तथा सामुदायिक शौचालय में वॉश बेसिन की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

कार्यालय की कार्यप्रणाली को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु सभी कक्षों में कार्मिकों के नाम व पदनाम सहित नेम-प्लेट लगाने तथा प्रत्येक कक्ष का नाम अंकित करने के निर्देश दिए गए।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत 122 गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों को मध्यम कुपोषित (MAM) श्रेणी में लाने एवं MAM बच्चों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में मूकबधिर बच्चों का शत-प्रतिशत पुनः सर्वे कराने के सख्त निर्देश दिए गए, यह स्पष्ट करते हुए कि कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।

“वन विलेज वन आर.ओ. प्लांट” योजना के तहत विकास खण्ड परिसर में स्थापित प्लांट का स्वयं सहायता समूहों के साथ विधिवत अनुबंध कराने, नियमानुसार किराया निर्धारण, बिजली, साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा विकास खण्ड परिसर में मरम्मत योग्य कक्षों की मरम्मत कर उन्हें संबंधित कार्मिकों को आवंटित करने, युवक मंगल दलों की बैठक आयोजित कर प्रशिक्षण देने तथा ग्राम पंचायतों में खेल मैदान व मॉडल पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश भी दिए गए।

मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने, महिला मेट की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों में पाई गई अनियमितताओं पर खण्ड विकास अधिकारी-बढ़पुरा से निर्धारित समय में स्पष्ट व तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अभिलेखों को शासनादेशों के अनुरूप अद्यावधिक व व्यवस्थित रखने के लिए चेतावनी दी गई कि लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...