राजकीय छात्रावास गंगापुरा का निरीक्षण, ग्राम चैपाल में जनजागरूकता एवं डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ

Share This

विकास खण्ड भरथना की ग्राम पंचायत मोढ़ी स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास गंगापुरा का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। साथ ही आयोजित ग्राम चैपाल में अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत रमायन महमूदपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ भी किया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी भरथना विजय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बैड, पंखा, अलमारी, विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय की स्थिति संतोषजनक पाई गई। हालांकि फर्नीचर की मरम्मत एवं साफ-सफाई में कुछ कमियां सामने आईं। इसके साथ ही छात्रावास में इनवर्टर एवं सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता भी चिन्हित की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कमियों को शीघ्र दूर करते हुए साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। मुख्य मार्ग पर सूचना बोर्ड लगाने एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार हेतु बैनर-पोस्टर लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के बाद फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत की जाए। संतोषजनक स्थिति पाए जाने पर ही अधीक्षक का वेतन/मानदेय आहरित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, पर्याप्त अध्ययन सामग्री और स्वच्छ आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परिसर में अनुपयोगी फर्नीचर की मरम्मत कर लाइब्रेरी विकसित करने की जिम्मेदारी भी तय की गई।

ग्राम चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यह सामने आया कि जानकारी के अभाव में पात्र विद्यार्थियों का छात्रावास में पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। मौके पर ही अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया समझाई गई और अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया। साथ ही पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान, बाल सेवा योजना, छात्रवृत्ति, आयुष्मान कार्ड एवं फैमिली आईडी जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत रमायन महमूदपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया गया। इसके संचालन हेतु पुस्तकों का विषयवार सूचीकरण, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, रैक का क्रमांकन, पुस्तक निर्गमन प्रणाली और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लाइब्रेरी में केवल उपयोगी सामग्री ही रखी जाए और विद्यार्थियों को शांत एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण मिले।

पंचायत दिवस के अवसर पर भी विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान ग्रामवासी दिलासाराम ने आवास एवं खड़ंजा निर्माण की मांग रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

अंत में खण्ड विकास अधिकारी भरथना एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण से संबंधित अनुपालन आख्या एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...