इटावा में पेट्रोल पंप एनओसी व ऊर्जा परियोजनाओं पर डीएम की सख्ती, फास्ट-ट्रैक निस्तारण के निर्देश

Share This

इटावा 23 अप्रैल, 2026-जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप एनओसी एवं सी0एच0डी0 नेटवर्क से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी  ने कहा कि सरकारी भूमि का वाणिज्यिक उपयोग के लिए आवंटन संभव नहीं है और आपका सरकार के साथ कोई निर्धारित प्रतिबद्धता नहीं है, कि सरकार जमीन देगी, इसलिए टोरेंट एनर्जी कंपनी भूमि क्रय अथवा किराए पर लेकर अपने प्रोजेक्ट स्थापित करे।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऊर्जा से जुड़े सभी परियोजनाओं को भारत सरकार के निर्देशानुसार अत्यंत तीव्र गति से पूर्ण किया जाए।


पेट्रोल पंप स्थापना के संबंध में जिलाधिकारी  ने कहा कि शासन स्तर से एनओसी जारी करने के स्पष्ट निर्देश हैं, लेकिन आवेदकों द्वारा आवश्यक एफिडेविट (शपथ पत्र) समय से प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। उन्होंने ऑयल कंपनी से कहा कि आप आवेदकों से एफिडेविट ले लो हम एनओसी दे देंगे और आप अपना पेट्रोल पंप लगाओ। उन्होंने तेल कंपनियों को निर्देशित किया कि वे आवेदकों के साथ बैठक कर आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कराएं और लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी रूप से असंगत प्रस्तावों को स्पष्ट रूप से निरस्त किया जाए, ताकि अनावश्यक लंबितता समाप्त हो।

अंत में जिलाधिकारी  ने सभी संबंधित विभागों एवं ऑयल कंपनियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी लंबित आवेदनों का फास्ट-ट्रैक मोड में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे विकास कार्यों में गति लाई जा सके।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, ए0आर0टी0ओ0 प्रदीप देशमणि सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...