विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अभ्युदय संवाद एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया

Share This

उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझाते हुए कहा कि जीवन में कुछ अवसर केवल एक बार मिलते हैं, इसलिए उन्हें गंभीरता से लेते हुए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए एक वरदान के समान है, जो उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराती है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्राचीन विक्टोरिया हॉल में विद्यार्थियों के लिए कोचिंग एवं लाइब्रेरी की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

इटावा 20 अप्रैल, 2026- विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत अभ्युदय संवाद एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  सदर विधायक  सरिता भदौरिया जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक  सरिता भदौरिया जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
अपने संबोधन में माननीय विधायक जी ने कहा कि आज के समय में नौकरी और अभ्यर्थियों के बीच केवल योग्यता की कमी ही सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है, बल्कि आवश्यकता है स्वयं को योग्य बनाने की। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब नौकरी में सिफारिश का प्रभाव होता था, वर्तमान में चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो चुकी है, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हुए हैं।

जिलाधिकारी  ने अपने संबोधन में चयनित अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव, अध्ययन पद्धति एवं सामने आई चुनौतियों को अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करें, जिससे उन्हें प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं, ऐसे में यदि विद्यार्थी निरंतर मेहनत करते हैं तो वे भी सफलता प्राप्त कर सम्मानित एवं गौरवान्वित हो सकते हैं। उन्होंने सेवा भाव को जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाने पर भी जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी  ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो आर्थिक कारणों से बड़े शहरों में जाकर कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते। इस योजना के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग पूछते हैं कि नौकरी कहां है, जबकि वास्तविक प्रश्न यह होना चाहिए कि योग्यता कहां है। यदि व्यक्ति में क्षमता और दृढ़ संकल्प है, तो नौकरी स्वतः प्राप्त हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनावश्यक बातों एवं समय की बर्बादी से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों आदित्य कुमार सिंह आई0ए0एस0- 2025, सुश्री इशिता सिंह कोषाधिकारी, यूपीपीसीएस-2024, श्री अंकित पांडे सहायक आयुक्त वाणिज्यकर, यूपीपीसीएस-2024,  अनुज दीक्षित नायब तहसीलदार यूपीपीसीएस-2024,  पूजा यादव नायब तहसीलदार यूपीपीसीएस-2024, विकास मिश्रा वाणिज्यकर अधिकारी यूपीपीसीएस-2024,  दीपेंद्र यादव वाणिज्यकर अधिकारी यूपीपीसीएस-2024 को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


आदित्य कुमार सिंह आई0ए0एस0-2025 ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने 10वीं शुद्धिति स्कूल एवं 12वीं कोटा से पूर्ण की तथा आईटी क्षेत्र में कार्य करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उन्होंने सफलता के लिए सीमित स्रोतों से पढ़ाई, सकारात्मक वातावरण और मजबूत मानसिक स्वास्थ्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तैयारी में 6–7 घंटे तथा मुख्य परीक्षा के दौरान 14–15 घंटे तक नियमित अध्ययन किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि बड़े शहरों या महंगी कोचिंग के बिना भी घर पर रहकर पूरी तैयारी संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की जा सकती है।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...