खण्ड विकास कार्यालय चकरनगर का औचक निरीक्षण

Share This

आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को श्री अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, इटावा द्वारा विकास खण्ड चकरनगर स्थित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय व्यवस्थाओं, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया।
मुख्य निर्देश एवं अवलोकन:
• कार्यालय प्रवेश द्वार पर ग्रीन लाइट युक्त सूचना बोर्ड स्थापित करने, मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं सौंदर्यीकरण हेतु कनेर के पौधे रोपित करने के निर्देश।
• फैमिली आईडी निर्गमन हेतु नियमित कार्मिक की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।
• मनरेगा कार्यों में पाई गई अनियमितताओं को तत्काल सुधारने, कार्यदायी संस्थाओं का ब्लॉक स्तर पर पंजीकरण कराने एवं प्रत्येक पत्रावली में कार्यों के फोटोग्राफ संलग्न करने के निर्देश।
• एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति समय से दर्ज करने एवं कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल।
• रोजगार सेवक से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महिला मेट की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश।
• 100 दिवस कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों के समूह बनाकर उन्हें बकरी पालन, सिलाई आदि स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश।
• गौशालाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हेतु सीसीटीवी आधारित व्यवस्था लागू करने के निर्देश।
• प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किस्तों का समयबद्ध भुगतान, जियो टैगिंग एवं नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश।
• आईजीआरएस में शिकायत पंजिका का संधारण असंतोषजनक पाए जाने पर 07 दिवस में जांच एवं निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।
• जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन की प्रक्रिया 07 दिवस के भीतर पूर्ण करने तथा विलंब होने पर संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश।
• सामुदायिक शौचालय में गंदगी, टूटी टोटी एवं जल व्यवस्था के अभाव पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश।
• कार्यालयों में साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
______________ खण्ड विकास कार्यालय चकरनगर का औचक निरीक्षण खण्ड विकास कार्यालय चकरनगर का औचक निरीक्षण खण्ड विकास कार्यालय चकरनगर का औचक निरीक्षण

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...